JharkhandRanchi

एनआरएचएम घोटाले के किंगपिन प्रमोद कुमार सिंह की रिमांड के बाद पीएमएलए कोर्ट में हुई पेशी, भेजा गया जेल

Ranchi: धनबाद एनआरएचएम घोटाले के किंगपिन प्रमोद कुमार सिंह को ईडी ने 3 दिनों तक रिमांड के बाद पीएमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. ईडी ने उससे 3 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. बुधवार को ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. 12 समन पर ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर पीएमएलए कोर्ट ने वारंट जारी किया था. ईडी की जांच में 9.39 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया था. प्रमोद कुमार सिंह और एक अन्य कर्मी शशि भूषण प्रसाद ने पद का दुरुपयोग कर अवैध निकासी की थी थी. भ्रष्टाचार को लेकर पहले एसीबी ने कार्रवाई की थी. वर्ष 2011-12 में आवंटित 6 करोड़ 97 लाख 43 हजार से अधिक की राशि के गबन का मामला पकड़ में आने के बाद प्रमोद कुमार सिंह समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पीएचसी के लिए आवंटित राशि को प्रमोद अपने खाते में मंगवाकर खर्च किया. उसके खातों में पीएचसी के 10 अकाउंट की राशि ट्रांसफर की गई थी. प्रमोद की पत्नी प्रिया सिंह के अकाउंट में भी गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर किए गए थे. घोटाला सामने आने के बाद प्रमोद सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था. जिसके बाद ACB द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है. साल 2024 के जुलाई और अगस्त माह में ईडी ने छापेमारी की. जिसमें कई दस्तावेज समेत 2 लाख 17 हजार बरामद की थी. ईडी की जांच में प्रमोद कुमार सिंह और शशि भूषण प्रसाद ने पद का दुरुपयोग कर एनआरएचएम निधि के 9.39 करोड़ की अवैध निकासी की थी. 2 सितंबर 2024 को ईडी ने प्रमोद और उनके परिवार की 1.63 करोड़ की संपति के अलावा 3 महंगी गाड़ियां जब्त की थी और उनके बैंक अकाउंट भी फ्रिज कराया था.

Related Articles

Back to top button