National

केरल के बाद पंजाब सरकार विधानसभा में #CAA के खिलाफ ला सकती है प्रस्ताव

Chandigarh: केरल के बाद पंजाब सरकार नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में है.

पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य विधानसभा में शुक्रवार को प्रस्ताव लाएगी और संशोधित नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग करेगी.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीहः सरिया में कार-बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन एक मंत्री प्रस्ताव पेश कर सकती है और केंद्र से अधिनियम को रद्द करने की मांग करेंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने पंजाब सरकार के इस कदम की तारीफ की है.

चिदंबरम ने की थी तारीफ

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिदंबरम ने पंजाब सरकार की तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं पंजाब विधानसभा की सराहना करता हूं जो आज सीएए के खिलाफ प्रस्ताव विचार के लिए लाएगी.’

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से गुरुवार को दो दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने की संभावना के संबंध में पूछा गया था. मुख्यमंत्री ने इस संभावना से इनकार नहीं किया.

इसे भी पढ़ेंः1993 मुंबई धमाके का दोषी जलीस अंसारी लापता, पैरोल पर था जेल से बाहर

सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पर सीएम ने कहा था इंतजार करें

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने की संभावना से गुरुवार को इनकार नहीं किया था.

उनसे पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार केरल की तर्ज पर सीएए के खिलाफ कोई प्रस्ताव लाने वाली है. इस पर सिंह ने कहा, ‘कल तक इंतजार कीजिए.’

राज्य की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को कहा था कि वह सीएए, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर सदन की भावना के अनुसार आगे बढ़ेगी.

मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार विभाजनकारी सीएए को लागू नहीं करने देगी.

सिंह ने कहा कि वह और कांग्रेस धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनका विरोध सीएए में मुस्लिमों समेत कुछ अन्य धार्मिक समुदायों के प्रति किए गए भेदभाव को लेकर है.

केरल विधानसभा ने इस विवादित कानून को खत्म करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है. ऐसा करने वाला केरल पहला राज्य है.

इसे भी पढ़ेंः#BiharElection: BJP-JDU गठबंधन अटूट, नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDA – अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button