
Jamshedpur : पति की मौत के बाद देवर द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. अब जब देवर द्वारा शादी से इंकार किया जाने लगा तो महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी. मामला मानगो थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी देवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत को 10 साल हो चुके है. उसके दो बच्चे भी है. पति की मौत के बाद देवर शादी करने की बात कहते हुए लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा. जब उसने देवर पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह शादी करने से इंकार कर रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें : जमशेदपुर : गुरु अर्जन देव जी की शहादत को किया नमन, अरदास के बाद लगी छबील




