Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#Corona पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद रांची शहर की भुइयां टोली को जिला प्रशासन ने किया सील

Ranchi : राजधानी के गाड़ीखाना स्थित भुइयां टोली इलाके को रांची जिला प्रशासन ने चारों तरफ से सील कर दिया है. इलाके से कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की कांटेक्ट हिस्ट्री मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है.

इलाके से लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. वहीं जिला प्रशासन ने यहां के करीब एक दर्जन से अधिक घरों को चिन्हित करके उसे सील किया है.

भुइयां टोली में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है वह सेवा सदन हॉस्पिटल के एंबुलेंस का ड्राइवर था.

इसे भी पढ़ें – #Dhanbad: ‘कोल माफिया’ नाम से शॉर्ट फिल्म बनाकर यूट्यूब पर किया अपलोड, सिंह मेंशन समर्थक ने कराया मामला दर्ज

एहतियातन इलाके को किया गया है सील

रांची एसडीओ लोकेश मिश्रा ने न्यूज विंग को बताया है कि पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज ने प्रशासन को पहले यह बताया था कि वह कहीं और रहता है.

लेकिन अब उसने अपना पता भुइयां टोली बताया है जिसके बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उसके घर और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

साथ ही उसके संपर्क में आये कई घरों पर भी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो संपर्क में आये सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – विश्वविद्यालय-कॉलेज पिछले सेमेस्टर के इंटरनल असेसमेंट के आधार पर स्टूडेंट्स को करें प्रमोटः UGC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button