Uncategorized

पति से हुई लड़ाई के बाद महिला ने की आत्महत्या, फांसी लगा दी जान

Ranchi: राजधानी रांची में एकबार फिर घरेलू विवाद किसी के लिए काल बन गया. चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली आंगन पैलेस के पास गणेश अपार्टमेंट में रेंट के घर में रहने वाली रिया नाम की महिला ने खुदकुशी कर ली. घटना अहले सुबह 3 बजे की है, जहां महिला ने छत से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद यूपी के परिजनों ने चुटिया थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ेंःमोदी सरकार बना सकती है राम मंदिर निर्माण के लिए कानून: जस्टिस चेलमेश्वर

मौके पर चुटिया थाना की पुलिस पहुंचकर शव को नीचे उतारा. बताया जा रहा है कि महिला की अपने पति से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी. जिसके चलते महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पति के साथ हुई थी लड़ाई

इसी बांस के सहारे फंदे से झूल गई महिला

बताया जा रहा है कि रिया की अपनी पति से हुई लड़ाई के बाद गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली. मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने प्रेम विवाह किया था. महिला की आत्महत्या करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट की. जिसके बाद पुलिस महिला के पति को चुटिया थाना ले आई.

इसे भी पढ़ेंःजांच रिपोर्टः हाइकोर्ट भवन निर्माण के टेंडर में ही हुई घोर अनियमितता, क्या तत्कालीन सचिव राजबाला…

चुटिया थाना प्रभारी अनिल कुमार करण कहते है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःन्यूज विंग ब्रेकिंग: IAS आलोक गोयल का रुका प्रमोशन- दंड तय, 1990 बैच के हैं अफसर

Related Articles

Back to top button