Lead NewsNationalSportsWorld

3 साल बाद पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों ने रखे भारत की सरजमीं पर कदम, शानदार स्वागत

पाकिस्तान की हॉकी टीम भुवनेश्वर में शुरू होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में खेलेगी

New Delhi : भारत में अलगावादियों और आतंकी घटनाओं में पाकिस्तान का हाथ होने के कारण भारत और पाकिस्तान के राजनयिक रिश्तों में पिछले कई वर्षों से तल्खी चल रही थी. इसका असर खेल गतिविधियों पर भी पड़ा था. दोनों देशों ने पिछले कई वर्षों से एक दूसरे की जमीन पर कोई खेल नहीं खेला है. अब करीब चार साल बाद दोनों देशों का एक-दूसरे की धरती पर खेलों का सिलसिला शुरू हुआ है.

इसी कड़ी में पाकिस्तान (Pakistan) की जूनियर हॉकी टीम 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप (Junior Hockey World Cup) में भाग लेने के लिए शनिवार को नयी दिल्ली पहुंची.
हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके इस बारे में जानकारी दी. पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया. बयान के मुताबिक उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के सदस्यों की अगवानी की.

पाकिस्तानी हॉकी टीम की भारत यात्रा नयी दिल्ली द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने के निर्णय के कुछ दिनों बाद हो रही है. पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, ‘पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया.’

इसे भी पढ़ें : रोटरी क्लब ने सोनारी में लगाया मोतियाबिंद नेत्र ऑपरेशन कैंप

पाकिस्तान के उच्चायोग ने किया स्वागत

उच्चायोग प्रभारी ने हॉकी टीम के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी की और टीम को शुभकामनाएं दी. उन्होंने हॉकी को पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बताते हुए उम्मीद जतायी कि खिलाड़ी जज्बे और अपनी क्षमता के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. उच्चायोग ने बताया, ‘मुख्य कोच, टीम प्रबंधन के सदस्यों और खिलाड़ियों ने यहां से भुवनेश्वर रवाने होने से पहले पाकिस्तान उच्चायोग के आतिथ्य की सराहना की. वे मैचों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने हिल व्यू हॉस्पिटल में ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर यूनिट का किया उद्घाटन, कहा-आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ेगा

2018 के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तान की हॉकी टीम ने पिछली बार साल 2018 में भारत का दौरा किया था. उस साल भारत ने सीनियर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. वहीं उससे पहले साल साल 2014 में उनकी जूनियर टीम भारत आई थी. साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए वीजा नहीं दिया गया था. उस साल पठानकोट और उरी हमले के बाद भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के कारण दोनों देशों में बहुत तनाव था.

इसी कारण साल 2019 में दिल्ली में हुए वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया गया था. यह फैसला पुलवामा में हुए अटैक के बाद लिया गया था. आईओसी की चेतावनी के बाद भारतीय सरकार ने लिखित आश्वासन दिया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ : चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सुभाष चौक पर दिया धरना, राजधानी एक्सप्रेस की रूट बदलने की मांग

Related Articles

Back to top button