JharkhandLead NewsRanchi

राज्य में किफायती आवास योजना में तेजी, 23581 आवास स्वीकृत, 13740 पूरे, 4618 अंतिम चरण में

Ranchi: शहरी विकास विभाग की किफायती आवास (AHP) योजना के तहत झारखंड के नगर निकायों में आवास निर्माण की रफ्तार तेज हुई है। राज्य में अब तक कुल 23,581 आवास इकाइयों (DUs) को स्वीकृति मिली है। इनमें से 13,740 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लाभुकों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

विभागीय समीक्षा में यह भी सामने आया कि 4,618 आवास इकाइयाँ निर्माण के अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। इंजीनियरिंग और वित्तीय प्रगति को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित नगर निकायों को निर्देशित किया गया है। वहीं 5,223 आवास इकाइयाँ अब भी Non-Starter श्रेणी में हैं, जिनमें जमीन उपलब्धता, निविदा प्रक्रिया और तकनीकी स्वीकृतियों जैसे कारणों से कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। विभाग ने इन परियोजनाओं में टाइम-बाउंड एक्शन प्लान बनाकर जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कई शहरों में परियोजनाएँ 70% से अधिक भौतिक प्रगति प्राप्त कर चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले महीनों में निर्माणाधीन सभी AHP परियोजनाओं को गति देकर अधिकतम आवास लाभुकों को हस्तांतरित किए जाएँ। योजना के तहत निर्माण की गुणवत्ता, फिनिशिंग, आधारभूत सुविधाएँ (पानी, बिजली, सड़क, ड्रेनेज) और प्रोजेक्ट-वार प्रगति की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button