JharkhandRanchi

अधिवक्ताओं को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले

Ranchi: झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी की बैठक शुक्रवार को की गयी. बैठक पंचदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें अधिवक्ताओं से संबधित अलग अलग मुद्दों में चर्चा की गयी. बैठक में राज्य के अधिवक्ताओं को भी 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलें, अधिवक्ताओं की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को 10 लाख रुपये का मृत्यु लाभ देने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने आदि मांगों पर चर्चा की गयी.

बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि सोसाईटी की ओर से इन मुद्दों से संबंधित मांग पत्र राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को सौंपा गया है.

इसे भी पढ़ें: ग्रेट ब्रिटेन की संस्था ने सीमा सुरक्षा बल मेरू को दिया आई एस ओ प्रमाण पत्र

अधिवक्ताओं ने कहा कि इन नेताओं की ओर से सोसाईटी को आश्वासन भी दिया गया है. ऐसे में राज्य के अधिवक्ताओं के हित में राज्य सरकार को इन मांगों पर साकारात्मक विचार करनी चाहिए. इस दौरान सोसाईटी के रजिस्ट्रेशन कराने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में सोसाईटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश झा, महासचिव भरत चन्द्र महतो, अजहर अहमद खान, राजीव रंजन ठाकुर, सत्यप्रकाश कुमार, किशोर कुणाल, मृत्युंजय प्रसाद, रौशन कुमार पासवान, जितेन्द्र प्रसाद अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:बरही को जिला बनाने की मांग, बरकट्ठा विधायक ने सदन में रखी मांग

Related Articles

Back to top button