HazaribaghJharkhand

 ग्रेट ब्रिटेन की संस्था ने सीमा सुरक्षा बल मेरू को दिया आई एस ओ प्रमाण पत्र

Hazaribagh: महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंद्र विद्यालय सीमा सुरक्षा बल मेरु रवि गांधी ने शुक्रवार को एक समारोह में इस संस्थान को आई0 एस0 ओ0 9001-2015 सत्यापित प्रमाण पत्र का लोकापर्ण किया. यह प्रमाणपत्र इंटरटेक संस्थान जो कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ग्रेट ब्रिटेन स्थित संस्था की तरफ से जारी किया गया. जिसे सात विभिन्न मापदंडों की प्राप्ति के बाद ही प्रदान किया जाता है.

महानिरीक्षक चार अक्टूबर 2020 को इस संस्था का कार्यभार संभाला था. लगभग पांच महीने के अथक प्रयासों, कडी मेहनत के बाद इस संस्थान के मापदंडों को और अधिक निखारा गया. इस संस्था की तरफ से चार अलग अलग ज्ञान क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है. यहां अन्य केन्द्रीय सुरक्षा बल, राज्य पुलिस बल, पडोसी सहयोगी देशों के प्रशिक्षु जिनमें बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मंगोलिया प्रमुख हैं. इस प्रमाण पत्र की वैधता एक मार्च 2024 तक की होगी.

गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल को फर्स्ट लाइन ऑफ़ डिफेन्स का दर्जा प्राप्त है. उसे पूरा करने में और इस सत्यापन पत्र संख्या- 111197 से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी. जिससे इस संस्थान के कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा.

Related Articles

Back to top button