ChatraJharkhandLead NewsNEWSPalamu

चतरा पुलिस ने TSPC उग्रवादी जीतन भुइयां को पलामू स्थित घर से किया गिरफ्तार 

Chatra/Ranchi: चतरा पुलिस ने टीपीसी के उग्रवादी जीतन भुइयां को गिरफ्तार किया है. जोनल कमांडर शशीकांत दस्ते का उग्रवादी जीतन भुईयां उर्फ जीतन भारती उर्फ जीतन मांझी की गिरफ्तारी पलामू जिले के मनातु थाना क्षेत्र स्थित छोटका नागद से गिरफ्तार किया गया है. इसका आतंक कुंदा -पलामू बार्डर पर स्थित अनगड़ा गांव अंतर्गत तिलसरैया जंगल से चतरा और पलामू में फैला था.

एक सप्ताह पूर्व कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में सुरक्षाबलों के साथ टीएसपीसी नक्सलियों के हुए मुठभेड़ के बाद एसपी राकेश रंजन द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है. हालांकि अभियान के दौरान एरिया कमांडर का सहयोगी नक्सली जंगल का लाभ उठाकर मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस निरंतर सघन छापामारी अभियान चला रही है.गिरफ्तार एरिया कमांडर अनगड़ा जंगल में पुलिस पर फायरिंग व मुठभेड़ के अलावे पलामू के मनातू के बीडीओ को फोन पर लेवी के लिए धमकी देने समेत मनातू- कुंदा सीमावर्ती इलाके में संगठन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए अफीम की खेती कराने के मामले में आरोपी था.

एरिया कमांडर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि संगठन के सेकेंड सुप्रीमों इनामी नक्सली आक्रमण और शशिकांत के इशारे पर जीतन चतरा और पलामू के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन नक्सल वारदातों को अंजाम देता था. उन्होंने बताया कि जीतन भुइयां के विरूद्ध चतरा और पलामू के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक नक्सल मामले दर्ज हैं, वहीं अन्य मामलों की पड़ताल भी की जा रही है। जीतन की तलाश चतरा और पलामू पुलिस को लंबे समय से थी. एसडीपीओ ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर फायरिंग के मामले में पुलिस अन्य नक्सलियों के विरूद्ध भी लगातार कार्रवाई में जुटी है.जल्द ही अन्य संगठन के फरार नक्सलियों को भी दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. अभियान में प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम, कुंदा थाना प्रभारी परमानंद मेहरा, प्रतापपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी व एसआई मुकेश कुमार समेत झारखंड जगुआर और जिला बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

 

Related Articles

Back to top button