
Ranchi : गुरुवार को हुए शूटआउट के बाद प्रशासन ने फैसला किया है कि फिलहाल मोरहाबादी मैदान में दुकानें नहीं लगेंगी. शनिवार से ही यह आदेश लागू हो जायेगा. उसके बाद बैठक करके जितने भी वैध दुकानदार होंगे उन्हें सिलसिलेवार जगह दी जायेगी. जितनी भी अवैध दुकानें हैं, उन्हें प्रचार के माध्यम से हटाने को कहा जा रहा है. लेकिन यदि उन्होंने अपना ठेला-खोमचा नहीं हटाया तो नगर निगम को बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ेगी.
इसे भी पढ़ें:मोरहाबादी में हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जायेगाः मुख्यमंत्री
मोरहाबादी मैदान इलाके मे धारा 144 लागू
शूटआउट के बाद जिला प्रशासन की तरफ से पूरे मोरहाबादी मैदान के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है. इसके तहत भीड़ लगाना, प्रदर्शन करना औऱ किसी भी तरह की दुकान को खोलना अवैध माना जायेगा.
इसे भी पढ़ें:यूपी में बीजेपी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे सीएम नीतीश कुमार
पैनिक करने की जरूरत नहीः मुकेश कुमार
रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि किसी भी तरह की पैनिक करने की जरूरत नहीं है. रात में किसी भी तरह का ट्राइव नहीं चलाया जायेगा. जो भी होगा वह नियम संगत होगा. पहले प्रचार के माध्यम से अवैध दुकानों को हटाने के लिए कहा जायेगा. अगर वो नहीं हटाते हैं तो जबरन कार्रवाई करनी पड़ेगी.
वहीं नगर निगम से परमिट ले चुकी दुकानें भी हटेंगी. एक बार मोरहाबादी का मास्टर प्लान धरातल पर उतर जाये, उसके बाद वैध परमिट वाले दुकानदारों को नियम और शर्तों के साथ जगह दी जायेगी.




