
Deoghar: श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी कल है. लेकिन आस्था के आगे पर आज की रात भारी है. सावन की दूसरी ओर सोमवारी को लेकर उमड़ने वाली भीड़ उतर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज से 108 किमी की पैदल यात्रा कर बाबाधाम पहुंच रहे हैं. भीड़ को लेकर दुम्मा सीमा में प्रशासन चौकस है. सावन की दूसरी सोमवारी की तैयारी पूरी को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी है. इसी सिलसिले में देवघर नगर निगम आज रात से कतार में लगने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने को तत्पर है. रविवार सुबह से नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. कुमैठा से लेकर बाबा मंदिर तक कांवरिया रूटलाइन में सभी जगह सफाई कर्मी मौजूद होकर साफ सफाई कर रहे हैं. इसके अलावा शिवगंगा सरोवर के चारों ओर सफाई की जा रही है. कांवरिया पथ में सभी शौचालय नियमित अंतराल में की सफाई की जा रही है. कांवरिया रोड शिल्पग्राम के पास लाइट को दुरुस्त किया गया. श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए मच्छर से बचाव हेतु फॉगिंग भी की जा रही है. सभी पुलिस अवासान सभी कांवरिया ठहराव स्थल एवं कांवरिया के रूट लाइन में फागिंग की जा रही है ताकि मच्छरों से बचाव की जा सके. चुना ब्लीचिंग का भी छिड़काव की जा रही है. श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए नगर निगम के अधिकारी व कर्मी मुस्तैद हैं. कल श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर ज्यादा भीड़ होने की संभावना है. इस संभावना को देखते हुए नगर आयुक्त सह प्रशसक रोहित कुमार सिन्हा सभी पदाधिकारी व कर्मियों को लगातार कांवरिया रूट लाइन में अपने स्तर से कमियों को देखते हुए सुधारने का निर्देश दिया. साथ ही स्थिति पर पैनी निगाह रखे हुए हैं.
मेला क्षेत्र को दूधिया रोशनी से जगमग
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को देखते हुए पथ प्रकाश की टीम सुबह से ही कांवरिया रूट एवं शहर के मैन रोड चौक चौराहा पर लगे सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने में लगी हुई है. कांवरिया रोड, कुमैठा, सिंघवा, नंदन पहाड़, श्रीकांत रोड में आवश्यकता अनुसार खाली पोलों में एलईडी लाइट लगाया गया. इसके अतिरिक्त बीएड कॉलेज, तिवारी चौक रोड, जलसर मत्स्य विभाग रोड, शिवगंगा, मानसरोवर, बाबा मंदिर के चारों तरफ गली मोहल्ले में सभी लाइटों को बारीकी से जांच कर तार स्विच बदलवाकर दुरुस्त कराया गया. जिससे करंट का खतरा ना हो एवं आवश्यकता अनुसार खाली पोल में लाइट लगाया गया. इसके अतिरिक्त शहर के प्रवेश एंट्री मार्गो में दुमका रोड, सर्कुलर रोड, बायपास रोड, जसीडीह रोड, कुंडा रोड में सभी लाइटों को दुरुस्त रखा गया है. साथ ही चौक चौराहा में अधिष्ठापित मास्टर लाइट को दुरुस्त किया गया.




