
Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के गोविंदपुर में टाटा 407 ट्रक चालक की लापरवाही से दो बाइक सवार की जान जाते-जाते बची. गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण बाइक सवार जीजा और साला घायल हो गए. घायल नरकंद बारी ने बताया कि वे सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत मझगांव के रहनेवाले हैं. सिविल मिस्त्री का कार्य करते हैं. रविवार दोपहर अपने साला मगता तियू के साथ वेतन लेने के लिए मोटरसाइकिल से जमशेदपुर के राहरगोड़ा जा रहे थे. इसी बीच गोविंदपुर के समीप टाटा 407 ट्रक काफी तेज रफ्तार से उन्हें कैंची मार दी जिसमें बाइक से उनका नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खेत और झाड़ी में बाइक सहित पलट गए. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के सिर में काफी चोट लगी है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से पहले राजनगर के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए इन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- CISCE 10th Result 2022: हिल टॉप स्कूल जमशेदपुर की सुलगना बनी ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर, लोयोला के मानव तीसरे स्थान पर




