
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड मुख्यालय के समीप एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण का कार्य कराने का मामला सामने आया है, जहां ठेकेदार खुलेआम प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए बालू की लूट में मस्त है. या ठेकेदार द्वारा सरकार को लाखों का राजस्व का चपत लगाकर विद्यालय का निर्माण करवा रहा है,ठेका कंपनी के कर्मचारी दिनदहाड़े गुदड़ी थाना और प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित कांसकेल गांव के समीप कारो नदी से ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन कर रहा हैं. सबकुछ प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन ठेकेदार को बालू चोरी करने से रोकने का हिम्मत किसी में नहीं है. पुलिस और प्रशासन इस मामले से पूरी तरह बेखबर है, गुदड़ी के सुदूरवर्ती इलाकों की जीवनदायिनी नदी का सीना चीर कर ठेकेदार लगभग एक लाख सेफ्टी बालू नदी से निकल चुका है. इतने बड़े पैमाने में अवैध खनन कर फिर स्टॉक करना प्रशासन को ठेंगा दिखाना बराबर है . ठेकेदार के सामने हर कोई ना मस्तक हैं, जिस कारण ठेकेदार बिना अनुमति ट्रैक्टर से अवैध बालू की ढुलाई कर इसका भंडारण कर लिया है. बता दें कि गुदड़ी में करोड़ों रुपया से एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है. निर्माण कार्य का ठेका कोई रांची का बताया जा रहा है. लेकिन यहां मानव ठेकेदार को लूट की छूट मिली हुई है और यह सब कुछ प्रखंड मुख्यालय कार्यालय और थाना के महल 1 किलोमीटर का दूरी पर हो रहा है. इन सबके बीच बालू के अवैध खनन कर प्रशासन को ठेकेदार खुली चुनौती दे रहा है.

नदी से सीधा आता है बालू, कहीं रोक-टोक नहीं
एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण का कार्य में एक मजदूरो ने बताया कि कारो नदी से बालू आता है, इसमें में ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर वाला को इस कार्य के लिए लगाया. जबसे भवन बन रहा है तब से बालू नदी से आ रहा है. किस बात का वीडियो न्यूजविंग कपास भी उपलब्ध है.
गरीबों पर कार्रवाई, ठेकेदार पर मेहरबान है प्रशासन
गुदड़ी के लोगों का कहना है कि जब वह अपने मकान या सरकार द्वारा उन्हें दिए जा रहे पीएम आवास के निर्माण के लिए बालू का उठाव करते हैं तो उनके उपर जिला और अनुमंडल प्रशासन के साथ-साथ खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है. लेकिन ठेकेदार के उपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि गुदड़ी थाना और प्रखंड कार्यालय के बगल में बन रहा आवासीय विद्यालय पर अवैध बालू का खुलेआम स्टॉक कर कर रखा गया है, उन पर करवाई ना होना कई सवाल खड़ा हो रहा है.
एसडीओ की कार्रवाई के बावजूद ठेकेदार की मनमानी जारी
पोड़ाहाट की अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा द्वारा अवैध बालू के खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन गुदडी में ठेकेदार की मनमानी जारी है. एसडीओ की चेतावनी के बाद भी कारो नदी से बालू का अवैध खनन कई सवाल खड़े कर रहा है.
मामले की जानकारी नहीं : एसडीएम
पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा से गुदड़ी में एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण का कार्य करा रहा ठेकेदार द्वारा कारो नदी से अवैध खनन कर आवासीय विद्यालय भवन निर्माण करना और स्टॉक करना के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही. एसडीओ ने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर मामला है. इस मामले के जांच कर कार्रवाई की जाएगी.





