JharkhandRanchi

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, जैप 1 के बैंड ने दिया देशभक्ति का संदेश

Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके तहत विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इस क्रम में मंगलवार को एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स और विजिटर्स के लिए जैप 1 के बैंड ने एयरपोर्ट के अंदर और सिटी साइड में देशभक्ति थीम पर प्रदर्शन किया. इस दौरान बैंड ने एक से बढ़ कर एक देशभक्ति के परफार्मेंस से सभी का दिल जीत लिया.

जब बैंड के जवान परफॉर्म कर रहे तो सभी ने उनका हौसला बढ़ाया. जिससे जवानों का मनोबल ऊंचा हुआ और उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें: 34 वां राष्ट्रीय खेल घोटाले में आरके आनंद को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत रांची एयरपोर्ट पर अप्रैल 2021 से अगस्त 2022 तक अलग-अलग तरह की एक्टिविटी होगी.

मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा के अलावा वरिष्ठ अधिकारी, स्टाफ, सीआईएसएफ के जवान, एयरलाइंस कंपनी व सर्विस देने वाली कंपनियों के स्टाफ मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार : तीसरी लहर की आशंका के बीच बीमार पड़ रहे हैं बच्चे, बुखार से गयी कई बच्चों की जान

Related Articles

Back to top button