
Delhi Bureau
New Delhi: चार दिन में एक लाख करोड़ से अधिक का नुकसान अगर किसी को हो, तो उसकी स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :जानें कब आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, क्या कहते हैं 40 एक्सपर्ट्स, बच्चों को ज्यादा खतरा
वो भी जब नुकसान का कारण सिर्फ एक मीडिया रिपोर्ट हो. जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की जो इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.
एक मीडिया रिपोर्ट के कारण अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (National Securities Depository Ltd) ने तीन विदेशी फंड्स Albula Investment Fund, Cresta Fund और APMS Investment Fund के अकाउंट्स फ्रीज कर दिये हैं.
इनके पास अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर हैं. NSDL की वेबसाइट के मुताबिक इन अकाउंट्स को 31 मई को या उससे पहले फ्रीज किया गया था.
इसे भी पढ़ें :तीन अनुमंडल पदाधकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां से कहां गये
इस रिपोर्ट के बाद ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की नेटवर्थ इस हफ्ते करीब 1.8 अरब डॉलर घटकर 63.5 अरब डॉलर रह गयी है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर ने इस हफ्ते दुनिया में किसी और की तुलना में सबसे ज्यादा पैसा गंवाया है.
गौरतलब है कि 58 वर्षीय अडानी अब चीन के उद्योगपति किंग झोंग शानशान से 1.8 अरब डॉलर पीछे हैं. मुकेश अंबानी 84.5 अरब डॉलर के साथ एशिया में सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं.
सिर्फ गुरुवार को ही को अडानी की पोर्ट्स-टू-एनर्जी समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.59 लाख करोड़ रुपये गिर गया. लगातार चार कारोबारी सत्रों के दौरान अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5% कम सर्किट लगाना पड़ा.
इसे भी पढ़ें :जानिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ आखिर किस मुद्दे पर अमित शाह ने की चर्चा!




