
Ranchi : नगर निगम ने सिटी की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिससे कि सिटी में किसी भी तरह की निगम क्षेत्र की जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सके. चाहे वो कचरे की कंप्लेंट हो, रेसिडेंशियल एरिया के कमर्शियल यूज या फिर कहीं अतिक्रमण करने का मामला.
नगर निगम ने कंप्लेंट के बाद 24 घंटे के अंदर एक्शन लेने की बात कही थी. लेकिन नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर हेल्पलेस साबित हो रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंप्लेंट करने के बाद भी दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं हो रहा. अब तो लोग सवाल कर रहे हैं कि जब एक्शन नहीं लेना था तो हेल्पलाइन नंबर जारी क्यों किया ?
इसे भी पढ़ें :प्रशासनिक कार्यों के लिए हेडमास्टर की राह देख रहे स्कूल, तीन हजार में केवल 130 कार्यरत
किस काम का हेल्पलाइन नंबर
नगर निगम ने सिटी की व्यवस्था सुधारने को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया था. लोगों से अपील की गई थी कि उनके इलाके में अगर कोई समस्या है तो इसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें. इसके बाद 24 घंटे में समस्या का समाधान किया जाएगा. साथ ही कहा गया था कि कंप्लेंट करने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा. जिसकी कंप्लेन भी नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर की गई. लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी आजतक कोई एक्शन नहीं हुआ.
लोगों ने दर्ज कराई थी कंप्लेंट
केस 1 : बांग्ला स्कूल 23 ओसीसी कंपाउंड में पार्किग का इस्तेमाल गोदाम के रूप में करने की कंप्लेंट 1 फरवरी को दर्ज कराई गई, लेकिन आजतक कोई एक्शन नहीं हुआ.
केस 2 : डेढ़ महीने पहले कांके रोड रिलायंस मार्ट के सामने हंस मार्ग में खटाल चलाने और वेस्ट नाले में बहाने को लेकर कंप्लेंट की गई थी. इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई.
केस 3 : चेशायर होम रोड में आलू गोदाम के पास ड्रेनेज ओवर फ्लो की समस्या है. फिर भी न तो ड्रेनेज की सफाई कराई गई और न कोई एक्शन हुआ.
इसे भी पढ़ें :Rims व सदर अस्पताल में उदासीनता, क्या ऐसे में कंट्रोल कर पायेंगे कोरोना




