
Giridih: गुरुवार को ईद उल अजहा बकरीद की नमाज गिरिडीह के कई कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी. दौरान जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. अहले सुबह से ही मुस्लिम समुदाय की भीड़ कब्रिस्तान में जुटना शुरू हो चुका था. तय वक्त पर नमाजियों ने बकरीद की नमाज अदा किया.

इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते दिखे. सुरक्षा को लेकर सदर एसडीएम विषालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह, मुकेश महतो, मनोज महतो समेत जिले भर के थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, कमलेश पासवान, मुकेश सिंह, शशिकांत सिंह, नीतीश कुमार, पप्पू कुमार समेत कई थानेदार सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखे. खास तौर पर इदगाहों के बाहर अधिकारी और पुलिस जवान तैनात थे. शहर के आधा दर्जन कब्रिस्तान के बाद ग्रामीण इलाकों के कब्रिस्तान में कुर्बानी के इस पर्व पर जिले भर में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नही हो. इसे लेकर खास ध्यान रखा जा रहा था और इलाकों में चौकसी बरती जा रही थी.
इसे भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वालों की कार बरामद, हिरासत में 4 संदिग्ध




