
Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के पांचवें दिन सदन में पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का मामला उठा. शून्यकाल के दौरान आजसू विधायक लंबोदर महतो ने यह मामला उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से पंचायत सचिव के अभ्यर्थी नियुक्ति के इंतजार में हैं. गुरुवार को उनपर लाठीचार्ज हुआ है, जो कि अन्याय है. मैं मांग करता हूँ कि लाठीचार्ज करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई हो.
उपवास पर हैं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के लोग
लंबोदर महतो ने झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के लोगों द्वारा किये जा रहे उपवास का भी मामला सदन में शून्यकाल के दौरान उठाया. उन्होने कहा कि समिति के संयोजक तीर्थनाथ आकाश सहित दर्जनों लोग पिछ्ले 48 घंटे से उपवास पर हैं. ऐसे में मैं सदन से मांग करता हूं कि उनका अनशन तुड़वाया जाय.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand विधानसभा सत्र: संवैधानिक आयोग और न्यायाधिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति फिलहाल विचाराधीन




