
Ranchi : राज्य के आठ शहरों के लिए अलग से कार्य योजना बनायी जा रही है. ये कार्य योजना स्वच्छ वायु के लिए बनायी जा रही है. इन आठ शहरों में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, चाईबासा, दुमका, साहेबगंज और पाकुड़ है. जिसके नाम क्लीय एयर एक्शन प्लान दिया गया है. यह बातें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष प्रियेश कुमार वर्मा ने कहीं. वे शुक्रवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सेंटर फॉर एन्वायरोमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट की ओर से आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें : स्कूली छात्रा को एसिड पिलाने के मामले में हाइकोर्ट ने एसपी को लगायी फटकार, गृह सचिव व डीजीपी को हाजिर होने का आदेश
एक्शन प्लान से वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है
कार्यशाला का आयोजन क्लीन एयर एक्शन प्लान पर चर्चा के लिए किया गया. प्रियेश ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से यह पहल की जा रही है. जिसमें टेक्निकल पार्टनर सीईईडी है. इन शहरों का चयन विशेष पर्यावरण स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है. यहां प्रदूषण स्तर समेत अन्य पहलुओं पर गहन रिसर्च किया जायेगा. एक्शन प्लान से इन शहरों मे भविष्य में होने वाले वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : सीएम का नेशनल मेडिकल काउंसिल को पत्र, दुमका, पलामू व हजारीबाग के मेडिकल कॉलेजों में नये छात्रों के प्रवेश पर रोक हटाने का अनुरोध
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों पर हो रिसर्च
सीईईडी के सीईओ रमापति कुमार ने कहा कि झारखंड में वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों पर कभी रिसर्च नहीं की गयी है. ऐसे में जरूरी है कि इन विषयों पर रिसर्च हो. लोग जानें कि वायु प्रदूषण और इससे होने वाली बीमारियों का क्या असर है लोगों पर. उन्होंने कहा कि इस एक्शन प्लान में वृहत प्लानिंग की जा रही है. इसके तहत राज्य के अलग अलग हिस्सों में पंद्रह से बीस मॉनिटरिंग डिवाईस लगायी जायेगी.
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि राज्य में नेशनल ग्रीन एयर प्रोग्राम के तहत देश भर से 122 शहरों का चयन किया गया है. इसमें झारखंड से सिर्फ धनबाद का चयन किया गया है. जबकि अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर बड़ा है.
इसे भी पढ़ें : मैनहर्ट मामले में एसीबी ने रघुवर दास सहित अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अन्य विभागों के साथ मिल कर किया जायेगा काम
चर्चा के दौरान बताया गया कि वायु प्रदूषण में वाहनों, औद्योगिक ईकाईयों, खनन समेत अन्य की भूमिका होती है. ऐसे में अलग अलग विभागों के साथ इस एक्शन प्लान में काम किया जायेगा. जिसमें खनन विभाग, इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट, उर्जा, परिवहन, ग्रामीण विकास विभाग समेत अन्य विभागों की भागीदारी होगी. इस एक्शन प्लान में असर समेत कई अन्य संस्थाएं शामिल है.




