JharkhandNEWSRanchi

कार्रवाईः फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर सील, कोविड-19 के गाइडलाइन का किया था उल्लंघन

Ranchi: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम सोमवार को जांच अभियान चलाया. अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों में कोविड से संबंधित गाइडलाइन का जायजा लिया. जांच के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने पर कांके रोड स्थित फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर को सील कर दिया. इसे झारखंड वित्त सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारी नवीन कुमार साहू ने सील किया. जांच के क्रम में पदाधिकारियों द्वारा फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर को लगातार चेतावनी दी जा रही थी. बावजूद इसके आज भी वहां ग्राहकों को सामान की बिक्री की जा रही थी.

थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई हैः

  1. लालपुर थाना- सागर प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी वन
  2. सदर थाना- निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  3. डेली मार्केट थाना- कोमल कुमारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  4. हिन्दपीढ़ी थाना- आकाश कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  5. बरियातू थाना- हरिनारायण भगत, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  6. लोअर बाजार थाना- संजीत घोष, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  7. चुटिया थाना- रूपम महतो परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  8. डोरंडा थाना धीरज कुमार- परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  9. नामकुम थाना- अतुल कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  10. तुपुदाना ओपी- कृति वर्धन, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  11. धुर्वा थाना- राहुल कुजुर, साउथ सर्किल
  12. जगरनाथपुर थाना- मनीष कुमार, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  13. अरगोड़ा थाना- आरबी सिंह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल शहरी
  14. सुखदेव नगर थाना- सबिता सिंह परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  15. पंडरा ओपी- वीर सिंह होरो, वेस्ट सर्किल
  16. गोंडा थाना- नवीन प्रसाद साहू,

परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी

  1. कांके थाना- राज कृष्ण, साउथ सर्किल
  2. कोतवाली थाना- संजीव कु सिन्हा, साउथ सर्किल

इसे भी पढ़ें: ALERT : अगर आपने भी गलत जानकारी देकर ई पास बनवाया है तो हो जायें सावधान, , अब दर्ज हो रहे हैं FIR

 

Related Articles

Back to top button