
Koderma : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पीपराडीह में लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर ग्रामीण सीओ से उलझ पड़े. इस दौरान सीओ की सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया. सोमवार को नावाडीह पंचायत के पीपराडीह गांव में नव निर्मित भवन के गृह प्रवेश को लेकर खाना खिलाया जा रहा था. इस दौरान वीडियो ग्राफी करने पर सीओ से उलझ गये. इस क्रम में ग्रामीणों द्वारा ढेला पत्थर भी चलाया गया जिससे सीओ का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी अनुसार पीपराडीह निवासी भुनेश्वर साव अपने घर के गृह प्रवेश के दौरान गांव वालों को खाना खिला रहा था. जहां लगभग दो तीन सौ की भीड़ थी.
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सीओ को दे दी. सीओ रामसुमन प्रसाद स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की नियमों की अनदेखा कर जैसे तैसे भीड़ लगाकर खाना खिलाते देख गृहस्वामी से इस संबंध मे पूछ ताछ करते हुए भीड़ का वीडियो ग्राफी करने लगे. तब गृहस्वामी भुनेश्वर साव, उसका पुत्र सचिन साव व उसका भगना अरविंद साव सीओ के साथ धक्कामुक्की करने लगे. सीओ ने बताया कि उनके साथ गए होमगार्ड का भी लाठी छीन लिया तथा होमगार्ड के साथ भी मारपीट की. इसी को लेकर ग्रामीणों व सीओ के बीच नोंकझोंक भी हुई.
ग्रामीणों का कहना था कि और जगह भी शादियां हो रही हैं लेकिन उन जगहो पर कोई कार्यवाई नहीं हो रही है फिर यहीं पर कार्यवाई क्यों किया जा रहा है. गांव के कुछ लोगों ने सीओ पर पत्थर चला दिया. जिससे सीओ बाल बाल बचे लेकिन उनकी सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. मामले को लेकर सीओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.




