OFFBEAT

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 76 साल, आज ही के दिन महात्मा गांधी ने की थी शुरूआत

NewDelhi: देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है. दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी. इस आंदोलन के 76 साल हो गये. बता दें कि महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में इसकी शुरूआत की गयी थी. हालांकि गांधी जी को फ़ौरन गिरफ़्तार कर लिया गया था, लेकिन देश भर के युवा कार्यकर्ता हड़तालों और तोड़फ़ोड़ की कार्रवाइयों के जरिए आंदोलन चलाते रहे. अंग्रेजों ने भारत छोड़ो आंदोलन के प्रति काफ़ी सख्त रवैया अपनाया फ़िर भी इस विद्रोह को दबाने में सरकार को साल भर से ज्यादा समय लग गया.

इसे भी पढ़ेंःमसानजोर डैम पर झारखंड-बंगाल में बढ़ता तनाव, मंत्री लुइस के बाद भाजयुमो अध्यक्ष की ममता सरकार को दो टूक

आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है. 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी.

देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ और खास घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:–

1509 :विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी.

1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1609 : वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया.

1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ.

1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना.

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया.

1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया.

1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत.

1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म.

1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी.

1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की.

1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी.

1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई. 1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा.

1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया.

2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार किया.

2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button