
Sirsa : हरियाणा के सिरसा में आयोजित चुनावी रैली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी पर दिये पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा, आपको राजीव गांधी की बात करनी है कीजिए, मेरी करनी है कीजिए…दिल खोलकर कीजिए लेकिन जनता को यह भी तो समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया. सिरसा की रैली में पीएम मोदी को उनके वादों को लेकर घेरा. इस क्रम में राहुल ने कहा, मेरे पिता और मेरे बारे में जो भी बात करनी है आप कीजिए लेकिन राफेल और दो करोड़ रोजगार के मुद्दों पर भी तो बात कीजिए.
हमारे नौजवानों को बताइए कि आपके दो करोड़ रोजगार के वादे का क्या हुआ. कहा कि आप अमीरों को दीजिए, मैं गरीबों में बाटूंगा. अनिल अंबानी और भगोड़े उद्योगपतियों के बहाने एक बार फिर राहुल ने पीएम पर हमला बोला; राहुल ने कहा, पीएम मोदी अनिल अंबानी, नीरव मोदी जैसे सिर्फ 15 उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं; वह सिर्फ उन्हीं का भला चाहते हैं; उन्हें गरीबों से कोई सरोकार नहीं. ठीक है…मोदीजी आप अपने अमीर दोस्तों को ही पैसे बांटिए, मैं तो गरीबों में बांटूंगा.
इसे भी पढ़ेंः बालाकोट एयर स्ट्राइक में 170 आतंकियों के मारे जाने की खबर देने वाली पत्रकार मरीनो की वेबसाइट हैक करने का प्रयास
मैं 15 लाख नहीं दे सकता लेकिन….
सभा में किसानों के मसले पर वादा करते हुए राहुल ने कहा, मोदीजी ने आपसे झूठ बोला. 15 लाख रुपये देने का झूठ. मैं झूठ नहीं बोलूंगा. मैं 15 लाख नहीं दे सकता लेकिन तीन लाख 60 हजार रुपये आपके खाते में जरूर जायेंगे, यह मैं सुनिश्चित करके रहूंगा. राहुल ने अपनी न्याय योजना की बात करते हुए कहा कि यह ऐसी योजना है जिससे गरीबों का तो भला होगा ही, लेकिन मध्य वर्ग पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा. राहुल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में काफी सोच-समझकर इस क्षेत्र के दिग्गज लोगों से संपर्क करने के बाद यह फैसला लिया है. इस दौरान राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से देश में दो बजट पेश होंगे, एक आम बजट और एक बजट किसानों के लिए अलग से होगा.
इसे भी पढ़ेंः तेज बहादुरयादव वाराणसी से नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, SC ने याचिका खारिज कर दी
एयर स्ट्राइक पर सवाल पूछा जाता है, हम जवाब दें या नहीं : सीतारमण
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के पास कोई और मुद्दा नहीं है, गाली-गलौज करना उनके चुनाव प्रचार का हिस्सा है. कहा कि राजीव गांधी इस देश के पीएम थे, हम सबको यह मालूम है, दुर्भाग्य से उनकी हत्या कर दी गयी. इसका यह मतलब नहीं कि हम उनकी सरकार के दौरान हुई भ्रष्टाचार पर बात नहीं करें. सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसने रोका था सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बताने से, यह उनका मसला है. अगर कोई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछता है तो मैं उसका जवाब कैसे नहीं दूं. नोटबंदी पर सवाल आता है तो हम उसका भी जवाब देते हैं. बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल पूछा जाता है, हम जवाब दें या नहीं
ऐसा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के प्रतापगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है. कहा कि राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है. टीवी पर दिखाने से नहीं आती है. उन्होंने कहा, राजनीतिक शक्ति वो होती है जो माने कि जनता सबसे बड़ी है. जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति. लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते.
इसे भी पढ़ेंः मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में फंसने जा रही है




