
Dhanbad: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवन नगर में मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म मामले में सरायढेला पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार को मामले की सूचना हुई. जिसके बाद पीड़ित परिवर के लोगों ने धनबाद जेल पहुंचकर जमकर हंगामा किया.
बताया जाता है कि मूकबधिर युवती के साथ रविवार-सोमवार की रात अजित डोम नामक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद सरायढेला पुलिस आरोपी युवक के धड़पकड़ में जुटी हुई थी.
वही बुधवार-गुरुवार की देर रात सरायढेला पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. जिसके बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश कर युवती का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. वही आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा युवक के गिरफ्तारी को लेकर जानकारी नहीं मिली है. जिसको लेकर स्थानीय लोग धनबाद जेल गेट में जमकर हंगामा किया.




