DhanbadJharkhandMain Slider

धनबादः एसीसी के सिंदरी सीमेंट प्लांट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत

Dhanbad: एसीसी के सिंदरी स्थित सीमेंट प्लांट में गुरुवार को हुई दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गयी.  आधा दर्जन मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है. जानकारी के अनुसार, एसीसी प्लांट में गुरुवार को कन्वेयर वेल्ट मरम्मत की जा रही थी. इसी दौरान किसी ने गलती से स्विच ऑन कर दिया. इसके बाद नीचे काम कर रहे मजदूरों पर कन्वेयर वेल्ट से सीमेंट से भरी बोरी गिरने लगी. मौके पर ही सीमेंट की बोरियों से दब कर तीन मजदूरों की मौत हो गयी. मजदूरों को प्लांट से निकालकर धनबाद के एशियन जलान अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. वहीं लगभग आधा दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना है. जिन मजदूरों की मौत हुई है उनके नाम गोपाल सिंह, अजीत गोराई और निमाई मंडल हैं. वहीं मजदूरों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ेंः गहने के लिए पोते ने रुकवाया दादी का अंतिम संस्कार 

Related Articles

Back to top button