Bihar

पटना-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन में हादसा, एक महिला की मौत

Patna: पटना-धनबाद इंटरसिटी में मंगलवार को एक हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है. ट्रेन जैसे हीं क्यूल झाझा रेलखंड के भदोही रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक बोगी में धुआं निकलने लगा, जिसे देख यात्रियों में भगदड़ सी मच गई. यात्री बोगी से निकलकर भागने लगे. इसी क्रम में एक महिला भगदड़ में असंतुलित होकर गिर गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृत महिला की पहचान रजिया देवी के रूप में हुई है. उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है. वहीं इस दौरान कुछ यात्री भागने के क्रम में गिरे भी, लेकिन उन्हें कोई विशेष चोट नहीं आई.

इसे भी पढ़ें : सदन में सरकारः लघु सिंचाई स्कीम के लिये चार सालों से घटती राशि से सिंचाई सुविधाओं पर असर, नये बजट में राहत

Related Articles

Back to top button