DhanbadJharkhand

धनबाद में एसीबी ने रिकॉर्ड रूम के बड़े बाबू और सहयोगी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिकॉर्ड रूम के बड़े बाबू संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी संजय कुमार के खिलाफ धैया के मनोहर महतो ने टुंडी में स्थित उसकी जमीन के कागजात निकालने के एवज में 6500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. मनोहर महतो ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई की. एसीपी की टीम में शुक्रवार को संजय कुमार के सहयोगी अनुबंध के कार्य कर रहे सोमनाथ चटर्जी को रिश्वत लेते रहेंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापा मारा, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामान जांच की गई है. एसीबी के अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह के मामलों में भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

Related Articles

Back to top button