
Ranchi: हजारीबाग के बड़कागांव में एसीबी ने एक व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजकुमार साहू है. राजकुमार साहू पच्चीस हजार रिश्वत ले रहा था. राजकुमार साहू पूर्वी पंचायत के मुखिया विमला देवी के पति है. गिरफ्तार राजकुमार साहू से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.




