DhanbadJharkhand

ACB ने निरसा अंचल के हल्‍का कर्मचारी को 15 सौ रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Dhanbad : जमीन की दाखिल खारिज के लिए रुपए की मांग करने वाला हल्का कर्मचारी को एसीबी ने 15 सौ रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है. निरसा अंचल का हल्का कर्मचारी संतोष कुमार मिश्रा जमीन दाखिल-खारिज करने के नाम पर इरफान अंसारी से 5 हजार रुपए की मांग की थी. पैसे नहीं देने पर दाखिल-खारिज नहीं करने की धमकी भी दी. इरफान को बताया कि यह रुपया सीओ साहब को देना है, तभी काम आगे बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें- फिर टला वेंडर मार्केट को बसाने का काम, अब सात मार्च को लॉटरी से होगा आवंटन

दो महा से परेशान था इरफान

हल्‍का कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने पर पिछले दो महीनों से इरफान परेशान था. पांच हजार नहीं देने पर कर्मचारी 15 सौ रुपये में तैयार हुआ. बाकि पैसा बाद में देने की बात कही. इरफान ने मामले की जानकारी धनबाद के एसीबी कार्यालय के वरीय पदाधिकारियों को दी. जानकारी मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर हल्का कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें- कैबिनेटः हाउसिंग बोर्ड की जमीन फ्री होल्ड करने के लिए बनी समिति, पुलिस को अब 13 महीने का वेतन 

Related Articles

Back to top button