Education & CareerRanchi

एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल मिला आरएलएसवाइ कॉलेज के प्राचार्य से, सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र

Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रामलखन सिंह यादव कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार को कॉलेज के खुलने से पूर्व कोविड-19 के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने संबंधी मांग पत्र सौंपा गया.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए महानगर सह मंत्री रवि अग्रवाल ने प्राचार्य को बताया कि रांची विश्वविद्यालय द्वारा 4 मार्च से सभी कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के मद्देनजर सभी महाविद्यालयों में पूर्ण रूप से ऑफलाइन क्लासेज शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें : स्पेन की मारिया संस्कृत की यूनिवर्सिटी टॉपर, राज्यपाल आनंदीबेन ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

इसे देखते हुए कॉलेज की एबीवीपी इकाई ने महाविद्यालय खोलने से पहले कॉलेज परिसर की सफाई कराने, कॉलेज कैंपस में बिना मास्क एवं यूनिफॉर्म के प्रवेश वर्जित रखने, प्रवेश द्वार पर सेनिटाइजर की व्यवस्था करने, बॉडी टेम्परेचर चेक करने के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति देने, सभी कक्षाओं को सेनिटाइज कराने, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने, पेयजल टंकी के सफाई करने व फिजिकल डिस्टेन्स का पालन करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों का कॉलेज में शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा.

प्रतिनिधिमंडल में रितेश सिंह, बमबम तिवारी, कबीर शर्मा, अंजलि, पल्लवी, सानू महतो, मनोहर कुमार,राहुल, सुनील सहित अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : भाजपा से मुकाबले के लिए ममता बनर्जी ने राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलाया हाथ

Related Articles

Back to top button