
Gumla: आपराधिक घटना की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गुमला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सभी बदमाश शुक्रवार की शाम 4:30 बजे के आसपास दो बाइक पर खरका के पास थे.
ये सभी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने इन पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में अंसारी, महेंद्र कुम्हार, अजय यादव, संजय लोहार और जतिन मांझी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – #NIA का भी डर नहीं रहा नक्सलियों को, फरार घोषित होने के बाद भी हैं सक्रिय और वसूल रहे लेवी
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
अपराधियों के द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की जानकारी मिलने के बाद एसपी अंजनी झा के निर्देश पर गुमला थाना प्रभारी शंकर ठाकुर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे.
पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी के दौरान दो बाइक और हथियार बरामद किया गया. इसके बाद पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि ये अलग-अलग जिले के रहनेवाले हैं और गिरोह बना कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं.
इसे भी पढ़ें – ओडिशा के प्रधान सचिव ने विभागों को किया सचेत, कहा- बैंकों में अपनी जिम्मेदारी पर रखें पैसा
कुछ दिन पूर्व दिया था लूट की घटना को अंजाम
बता दें कि इन अपराधियों के द्वारा कुछ दिन पूर्व टोटो नहर के पास शराब दुकान के कर्मियों से 1,79,165 रुपये की लूटपाट की थी.
पुलिस गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अबारिक अंसारी, महेंद्र कुम्हार, अजय यादव और संजय लोहार का आपराधिक इतिहास रहा है.
इसे भी पढ़ें – #BJP के खिलाफ जिन्होंने अब तक उगला जहर, उन्हें पार्टी के बखान का जिम्मा, भूले पुराने साथियों को



