
Ranchi: एशियन एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक कुवैत में आयोजित चौथी एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गुमला की आशा किरण बारला ने 800 मी. के फ़ाइनल में 2:06.79 से० के साथ एशिया यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता. आशा किरण बारला बोकारो स्थित भाटिया अकादमी में आशू भाटिया के अधीनस्थ प्रशिक्षणरत हैं.इधर, आशा के घर में मैच देखने को टीवी का अभाव था जिसके लिए गुमला प्रशासन ने अपनी ओर से पहल करते इसे उसके परिजन को उपलब्ध कराया.
इसे भी पढ़ें: सुखदेव नगर इलाके में धर्मांतरण के आरोप में 5 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ
उपलब्धि पर दी बधाई
आशा किरण बारला की उपलब्धि पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, एस के पांडेय, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी विनोद सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, कोच योगेश यादव, अरविंद कुमार, शैलेश शर्मा,प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.





