Crime NewsJharkhandRanchi

सुखदेव नगर इलाके में धर्मांतरण के आरोप में 5 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

Ranchi:: राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है. हिरासत में लिए गए महिलाओं का नाम रोशनी मनीषा तिग्गा, प्रमिला लकड़ा, अनीता हेंब्रोम, एवलिन मुंडू और सीमा टोप्पो है. सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने इन सभी महिलाओं को फिलहाल पीआर बॉन्ड  के आधार पर घर जाने की इजाजत दे दी है.मिली जानकारी के मुताबिक सुखदेव नगर स्थित खादगढ़ा मंडी में महिलाओं को धन का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा था. इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है और शिकायत के माध्यम से बताया कि ये सभी धन का प्रलोभन देखकर सभी महिलाओं को ईसाई धर्म में शामिल होने का आग्रह कर रही है. शिकायत के बाद फिलहाल रांची पुलिस ने इन सभी महिलाओं से पूछताछ की है और छानबीन की जा रही है. सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सभी महिलाओं को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई है. इन महिलाओं से आगे भी पूछताछ की जाएगी. फिलहाल बॉन्ड पेपर के आधार पर छोड़ दिया गया है पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

 

इसे भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकार एवं सम्मान को लेकर 8 से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय सत्याग्रह 

Related Articles

Back to top button