
Ranchi : आम आदमी पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को बिरसा मुंडा चौक, रांची में धरती आबा को याद किया. पार्टी के झारखंड के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह के नेतृत्व में कई नेताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करते हुए राज्य की उन्नति में आ रही समस्याओं का उल्लेख किया. झारखंड के सह प्रभारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि झारखंड की गिनती भारत में कुपोषण में नम्बर वन स्टेट के तौर पर आती है.
इसे भी पढ़ें:पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर आगजनी-पथराव, अयोध्या पर लिखी किताब को लेकर हो रहा विरोध
झारखंड निर्माण के 21 साल बाद भी यहां की जनता को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे जरूरी सवालों से जूझना पड़ रहा है. जेपीएससी से झारखंड के नौजवानों को काफी उम्मीदें थीं. पर जो रिजल्ट घोषित किया गया, वो भी संशय के दायरे में है.
सरकार को इस विवाद को जल्द से जल्द सामने आकर खत्म करना चाहिए. झारखंड सरकार पंचायत चुनाव कराने में गंभीरता नहीं दिखा रही. गांव की सरकार के होने से गांव के विकास की रफ्तार तेज होगी.
इसे भी पढ़ें:बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया, रोजी-रोज़गार भी ख़त्म हुआः राजेश ठाकुर
बेहतर झारखंड बनाने का संकल्प
डीएन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेती है. पार्टी राज्य में आम जनता के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी.
मौके पर प्रदेश सह संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश सचिव आबिद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्रनाथ चौबे, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः सरकार पर भड़के सुदेश, कहा- चुनाव टलने से गांव के नेतृत्व के उभार पर संकट




