National

आंध्र प्रदेश : नदी में कार के साथ बहा शख्स, बचाव अभियान में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गन्नावरम के पास बुडामेरु नदी में एक व्यक्ति कार के साथ बह गया. कृष्णा जिले के गन्नावरम के पास बुडामेरु नदी में कार बह जाने की यह घटना सामने आई है. बता दें कि भारी बारिश होने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया है और इस वजह से नदी में पानी का बहाव भी सामान्य से तेज हो गया है.

जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण गन्नावरम से कांकी पाडु जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी भर गया और कार बुडामेरु नदी की तेज धाराओं में बह गई.

यह घटना उस वक्त हुई जब पेडना गांव के कालीडिंडी फणी नामक व्यक्ति हैदराबाद से अपने गृहनगर मछलीपट्टनम जा रहे थे. पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और तलाशी एवं बचाव अभियान चला रही हैं. भारी बारिश के कारण बुडामेरु नदी उफान पर है और पुलिस लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दे रही है. बचाव अभियान में सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीमों के जल्द ही मौके पर पहुंचने की उम्मीद है.

 

Related Articles

Back to top button