BokaroJharkhand

तालाब में नहाने के क्रम में युवक की मौत

Gomia: बेरमो अनुमंडल के खुद गड़ा गांव में शनिवार की देर शाम 30 वर्षीय सीसीएल कर्मी अजीत यादव अपनी चाची के निधन पर श्मशान घाट गया था. जब वह लौट कर आया तो शाम हो चुकी थी. वह तालाब में स्नान कर घर लौटने की बात सोच कर स्नान करने गया. उसी क्रम में पैर फिसल जाने के कारण तालाब में गिर गया जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी सभी तालाब जाकर काफी खोजबीन करने की कोशिश करने लगे.

लेकिन वह नहीं मिला. सुबह उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया. काफी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह उसका शव तालाब से निकाला गया. इस संबंध में पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान ने बताया कि वह शादीशुदा है एवं एक बेटी भी है. शव मिलते ही परिजनों की चीत्कार और रो-रो कर बुरा हाल है‌.

Related Articles

Back to top button