Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

राजधानी में टांगी से मारकर युवक-युवती की हत्या, प्रेम प्रसंग हो सकती है वजह

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में युवक-युवती का शव बरामद किया गया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी है. दोनों की हत्या कर शव को फेंका गया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टांगी से मारकर दोनों की हत्या की गई है.

युवक की पहचान शांति नगर में रहने वाले विवेक और युवती की पहचान पूजा के रूप में की गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि युवती की शादी हो चुकी थी और एक बच्चा भी था. वह अपने पति से अलग रह रही थी. दोनों शुक्रवार से ही लापता थे. परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी. जिसके बाद शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया.

Related Articles

Back to top button