
Chennai : तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. बारिश से संबंधित घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच 20 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है बारिश के चलते चेन्नई शहर का भी हाल बदहाल है.
इस बुरे वक्त में लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. चेन्नई के टीपी छत्रम इलाके में एक कब्रिस्तान में बेहोश पड़े व्यक्ति की जान एक महिला इंस्पेक्टर ने बचाई है. भारी बारिश के बीच व्यक्ति को अस्पताल ले जाने का पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी का वीडियो वायरल हो गया है.
इसे भी पढ़ें :ग्राहक ने गुस्से में रेस्टोरेंट के मैनेजर के मुंह पर फेंक दिया गरमागरम सूप, देखें VIDEO
कब्रिस्तान में बेहोश पड़ा था शख्स
वीडियो में पुलिस निरीक्षक बेहोश पड़े शख्स अपने कंधों पर उठाकर ले जाती हुई दिख रही हैं. इसके बाद महिला अधिकारी उस शख्स को एक ऑटो में लिटा देती है, जिसे उनके साथ चल रहे लोग अस्पताल ले जाते हैं.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी के इस निस्वार्थ कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है. रिपोर्टों में कहा गया है कि 28 वर्षीय व्यक्ति एक कब्रिस्तान में बेहोश पाया गया था.
इसे भी पढ़ें :सलमान के 500 करोड़ में बने शो BIG BOSS 15 पर लगा फुल स्टॉप , जानें क्यों हुआ शो बंद करने का फैसला?
पेड़ के नीचे कई घंटों तक दबा रहा शख्स
गुरुवार को तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी, जिससे चेन्नई के कई इलाकों में बाढ़ आ गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीपी छत्रम इलाके में भारी बारिश के चलते कई पेड़ उखड़ गए थे. इसी दौरान इन पेड़ों की चपेट में क्रबिस्तान में मौजूद ये शख्स आ गया.
पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी पर पहुंची और पेड़ के नीचे दबे शख्स को लोगों की मदद से निकाला. इसके बाद राजेश्वरी ने नंगे पांव उस शख्स को अपने कंधों पर उठाया और ऑटो में रखकर अस्पताल पहुंचाया.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: TP Chatram Police Station’s Inspector Rajeshwari carries an unconscious man, on her shoulders, to an autorickshaw in a bid to rush him to a nearby hospital.
Chennai is facing waterlogging due to incessant rainfall here.
(Video Source: Police staff) pic.twitter.com/zrMInTqH9f
— ANI (@ANI) November 11, 2021
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक उदय कुमार कब्रिस्तान में कार्यरत था. वह पिछली रात भारी बारिश को देखते हुए किलपौक कब्रिस्तान में ही सो गया. अचानक तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़ गया और उदय कुमार उसके नीचे फंस गया.
एक युवक के पेड़ के नीचे फंसने और बेहोश होने की सूचना मिलते ही महिला निरीक्षक राजेश्वरी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची. पेड़ को हटाकर युवक की जान बचाई
इसे भी पढ़ें :जुगसलाई में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य 24 घंटे में शुरू करने का निर्देश, मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण




