BiharCrime News

सिवान में दो क्विंटल 30 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Siwan: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर मैरवा थाने की पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 2 क्विंटल 30 किलो गांजा जब्त किया है. इस दौरान मैरवा थाने की पुलिस एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. जबकि डीसीएम ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान यूपी के मैनपुरी जिला अंतर्गत बिचना थाना क्षेत्र के नगला सीवार गांव निवासी देशराज सिंह का 45 वर्षीय पुत्र रामानंद सिंह के रूप में हुई.

पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है. इस संबंध में मैरवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेप की सप्लाई होने वाली है. जिस पर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया था.

इसे भी पढ़ें – राजधानी के 6 थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा ली गयी

इस दौरान यूपी से आने वाली मुख्य मार्ग लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के पास पुलिस की ओर से विशेष नाकाबंदी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक डीसीएम गाड़ी से गांजा उतारकर झाड़ियों में छिपाते हुए देखा.

इस दौरान जब पुलिस और करीब पहुंची तो तस्कर भागने लगे, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया.

इसे भी पढ़ें – रिम्स में 129 रुपये में मरीजों को चाय-नाश्ते के साथ 5 टाइम का प्रॉपर डायट, सदर में 100 रुपये में दाल-चावल, रोटी-सब्जी

Related Articles

Back to top button