JharkhandLead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

जुलाई 2021  में होनेवाली हज यात्रा को लेकर हुआ बड़ा फैसला, हज समिति ने वैक्सीनेशन को लेकर दिया निर्देश

एचसीआई के सीईओ मकसूद अहमद खान ने की घोषणा

New Delhi :  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) ने देश में कहर ढा दिया है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देश में लगातार बहुत भयानक होती जा रही है. हर रोज कोरोना अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. कोविड (Covid) के मामले इतनी तेजी से फैलते जा रहे हैं कि देश में एक बार फिर से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बंद करने का सिलसिला जारी हो गया है. संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए त्योहारों पर आयोजन धार्मिक कार्यों पर भी पाबंदियां लगा दी गई हैं. कोरोना महामारी के बीच इस साल की हज यात्रा (Haj Yatra) को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है.

भारत में हज समिति (एचएसआई) ने कहा है कि किसी भी भारतीय मुस्लिम को तब तक वार्षिक हज यात्रा के लिए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि उसने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं ली है. एचसीआई के सीईओ मकसूद अहमद खान ने गुरुवार को देर रात सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के ताजा निर्देशों के बाद यह घोषणा की.

इसे भी पढ़ें :कोरोना पर लगाम कसने को राज्यों ने कड़े कदम उठाये, दिल्ली पुलिस सख्ती से लागू करायेगी वीकेंड कर्फ्यू

वर्ष जुलाई 2021 को हज का फर्ज अदा होना है

साथ ही उन लोगों को सलाह दी गई है, जिन्होंने हज 2021 के लिए वैक्सीन की पहली खुराक लेने के लिए आवेदन किया था, अब उन्हें यात्रा से पहले दूसरी खुराक दी जा सकती है. हालांकि, खान ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब के अधिकारियों की ओर से अभी तक हज यात्रा की स्थिति पर कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है. खान ने कहा, यदि भारतीय मुस्लिम समुदाय हज-2021 के लिए जाते हैं, तो उनके लिए जून के मध्य से उड़ानें शुरू होंगी. इस वर्ष जुलाई 2021 को हज का फर्ज अदा होना है.

इसे भी पढ़ें :यौन शोषण के शिकार लड़कों के लिये झारखंड में Blue Umbrella Day, स्टडी के जरिये सामने लायी जायेगी हकीकत

पिछले 24 घंटों में 27,30,359 लोगों का टीकाकरण

आपको बता दें कि देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 27,30,359 लोगों का टीकाकरण किया गया है. इसी के साथ अब तक 11,72,23,509 खुराक दी जा चुकी है. लेकिन वैक्सीनेशन के बावजूद देश में संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले देखने को मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,17,353 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं. गुरुवार को यह संख्या 2,00,739 थी. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,185 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. इसके साथ ही देश में कुल मृत्यु संख्या 1,74,308 हो गई है.

इसे भी पढ़ें :Corona Effect: झारखंड के सभी बार भवन में अगले आदेश तक कंप्लीट क्लोज डाउन

 

Related Articles

Back to top button