
Ranchi : डोरंडा थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. डोरंडा के बेलदार मोहल्ला निवासी मो आरिफ जिसकी उम्र 23 वर्ष बतायी गयी है, को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है.
संदेह के आधार पर पुलिस ने मो. आरिफ की जांच की.
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग : संत कोलंबा महाविद्यालय एनएसएस में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
उसने पैंट में मैगजीन लोडेड पिस्टल छिपा रखा था. तलाशी में वह बरामद किया गया. मो. आरिफ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर डोरंडा थाना में ही आर्म्स एक्ट के तहत चार मामला पहले ही दर्ज हैं. पुलिस को मो. आरिफ के पास से जो लोडेड पिस्टल मिला है, उसके बट पर तारा का निशान बना है. साथ ही पिस्टल में 7.65 की चार जिन्दा गोली बरामद की गयी है.




