Giridih

गिरिडीह में निकाली गई भव्य शिवबारात, नीलकंठ बने दुल्हा, तो भक्तों की भीड़ बनी बाराती, आर्कषक झांकी में शामिल हुए भूत-पिशाच 

Giridih: महाशिवरात्रि के मौके पर देर शाम जिले के प्रत्येक शिव मंदिर आर्कषक और रंग-बिरंगी रौशनियों से नहा उठा. भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के महापर्व महाशिवरात्रि के मौके पर विभिन्न शिवालयों से शिव बारात के निकलने का दौर शुरु हुआ. शहर के न्यू पुलिस लाईन में पहले एसपी अमित रेणु समेत पुलिस एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों ने पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. तो वहीं पुराने पुलिस लाईन में सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का आवाहन किया. इसके बाद पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी, एसआई जीतेन्द्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों को भगवा पगडी पहनाकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के झारखंडधाम और बगोदर के हरिहरधाम में भी शिवरात्रि की रही धूम, उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

इसके बाद दोनों पुलिस लाईन से सुंदर शिव बारात के निकालने का दौर शुरु हुआ. दोनों पुलिस लाईन के शिव मंदिर से झांकियां निकाली गई. भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश, संकट मोचन हनुमान, भगवान विष्णु, भगवान ब्रह्मा समेत अन्य देवी-देवताओं समेत भूत-पिशाच तक पुलिस लाईन के शिव बारात में झूमते चल रहे थे. पुलिस लाईन से निकलते हुए शिव बारात कई इलाकों का भ्रमण किया. वहीं शहर और ग्रामीण इलाकों के कई शिवालय से भी आर्कषक झांकियो के साथ शिव बारात निकाली गई जबकि कई मंदिरों से शिवभक्तों की भीड़ भगवान शिवलिंग को लिए शहर भ्रमण में निकले. इस दौरान भक्तों की भीड़ पूरे उत्साह के साथ जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. महिलाओं से लेकर युवक-युवतियां पूरे उत्साह और झूमते-गाते बारात में शामिल दिखे. गुलाल उड़ाते युवाओं की टोली मौके पर जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. हर कोई शिव बारात में शामिल होने के लिए उत्साहित रहा. शहर भ्रमण के बाद शिवंमदिर पहुंच कर समाप्त हुए शिवबारातियों का स्वागत ठंडई पिलाकर किया गया.

Related Articles

Back to top button