JharkhandSaraikela

सरायकेला में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Seraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत राजनगर- मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग के बगल में खरकाई नदी के किनारे से एक युवती का क्षत- विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर सवैया, सरायकेला थाना प्रभारी सतीश बरनवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं. यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी से पुलिस ने शराब की बोतल और शक्ति वर्धक दवाइयां बरामद की है. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसे करीब 50 मीटर दूर घसीट कर ले जाया गया. जहां पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई. घटना में एक से अधिक लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है. युवती कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में ग्रामीणों ने पहचानने से इनकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button