
Ranchi : झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रांत ज्योति की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं विधायक दीपिका पांडेय से मुलाकात की और झारखंड के संविदाकर्मियों के विभिन्न मांगों को अब तक पूरा नहीं किये जाने पर सरकार के प्रति रोष जताया. विक्रांत ज्योति ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम सरकार के इस रवैये के खिलाफ हैं और विकल्प की तलाश करेंगे. महागठबंधन की सरकार में संविदाकर्मियों, छात्र, बेरोजगार युवा सबके साथ अन्याय हुआ. नियुक्ति प्रणाली विवादित और भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ गयी. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि सभी संविदाकर्मियों को समान काम समान वेतन देते हुए संविदा शब्द को ही हटाने की बात थी मगर सम्पूर्ण कार्यकाल में संविदा शब्द तो नहीं हटा पाये. पोषण सखी, 15वें वित्त कर्मी सहित अनेक बेगुनाह संविदा कर्मियों को हटाया गया. मनरेगाकर्मियों, बाल संरक्षण कर्मियों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायक अध्यापक की मांग पूरी नहीं हुई. इससे सभी आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. विवकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय कमिटी 5 वर्षों में कुछ काम नहीं किया. यह धोखा है. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ महेश सोरेन भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – ईडी ने विष्णु अग्रवाल को पुगरु स्थित 9.5 एकड़ जमीन खाली करने का नोटिस भेजा



