Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे युवकों और पुलिस में झड़प, एक घायल

Dhanbad : केंदुआडीह थाना अंतर्गत केंदुआ सिनेमा हॉल के पास सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे युवकों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, लाठी चली, पथराव भी हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंदुआ अंदर बाजार (सिनेमा हॉल के पीछे) से मनसा पूजा विसर्जन करने जा रहे युवकों और ड्यूटी पर तैनात जवान लव सिंह के बीच किसी बात को लेकर तू–तू मैं–मैं होने लगी. आरोप है कि देखते ही देखते उक्त जवान द्वारा विसर्जन करने जा रहे प्रशांत वर्मा पर लाठी से वार कर दिया गया. जवान द्वारा लाठी से वार किये जाने से प्रशांत वर्मा घायल हो गया. इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गयी और दोनों ओर से धक्का–मुक्की होने लगी. इस दौरान कुछ युवकों द्वारा पुलिस पर ईंट–पत्थर भी चलाये गये. देखते ही देखते मौके पर कई थानों की पुलिस दल-बल के साथ पहुंच गयी और मामले को और अधिक बिगड़ने से रोक लिया.

इसे भी पढ़ें-  राजधानी में सुरक्षित नहीं लड़कियां, छह महीने में दुष्कर्म के 25 से ज्यादा मामले हुए दर्ज

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम, डीएसपी व धनबाद सीओ

घटना की सूचना पाकर एसडीएम अनयन मित्तल, डीएसपी विधि–व्यवस्था मुकेश कुमार और धनबाद सीओ प्रकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जनाकरी ली. मौके पर मौजूद केंदुआडीह पुलिस इंस्पेक्टर परशुराम प्रसाद ने घटना विस्तृत जानकारी ली. मौके पर केंदुआडीह इंस्पेक्टर परशुराम प्रसाद के अलावा पुटकी इंस्पेक्टर अलबिनुस बाड़ा, लोयाबाद, मुनीडीह, गोन्दुडीह, भागाबांध, बैंकमोड़, जोगता के दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button