Mumbai : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवती को गिरफ्तार कर लिया है. लगातार तीसरे दिन भी मंगलवार को NCB ने रिया से पूछताछ किया. उसके बाद वहीं से रिया को गिरफ्तार कर लिया गया.दरअसल सुशांत सिंह केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया को गिरफ्तार किया गया है.
रिया को गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले मेडिकल टेस्ट कराया जायेगा. साथ ही रिया का कोरोना टेस्ट भी कराया जायेगा.NCB की टीम रिया को मेडिकल टेस्ट के लिए ले गयी है. वहीं इससे पहले रिया के भाई शोविक और सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को NCB कस्टडी में ले चुकी है. लेकिन मंगलवार को रिय़ा के सामने शोविक और मिरांडा बैठाकर पूछताछ की गयी.
सुशांत की बहन ने किया ट्वीट
रिया को गिरफ्तार में लिये जाने के साथ ही सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है. श्वेता ने लिखा है कि– भगवान हमारे साथ हैं.
यहां बता दें कि सुशांत का परिवार लंबे समय से रिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था. सुशांत के पिता ने रिया को अपने बेटे की हत्यारी बताया था.
रिया के ड्रग पैडलर्स के साथ रिश्ते थे – DGP बिहार
रिया की गिरफ्तारी के बाद बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि खुश होने के पीछे मेरे पास कोई वजह नहीं है. उन्होंने कहा रिया के खिलाफ सबूत मिलने के बाद ही NCB ने गिरफ्तार किया है. कहा कि मैं बस चाहता हूं कि सबकुछ सामने आये.

मंगलवार को पूछताछ के लिए NCB ऑफिस पहुंची रिया की फोटो.जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया
रिया अब एक्सपोज हो गयी है. ये साफ हो गया है कि रिया के ड्रग पैडलर्स के साथ रिश्ते थे. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच की दिशा सही नहीं थी और बिहार पुलिस को भी जांच करने से रोका गया. डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच सीबीआइ कर रही है और इसमें रिया पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता.
बेटे की गिरफ्तारी के बाद पिता का छलका था दर्द
इससे पहले सुशांत सिंह मामले में रिया के पिता सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बेटे की गिरफ्तारी के बाद कहा था. कि बधाई हो इंडिया आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार किया है. मुझे यकीन है कि अब अगला नंबर बेटी का है. आपने एक मीडिल क्लास फैमिली को ध्वस्त कर दिया है. लेकिन न्याय के लिए सब जायज है. जय हिंद.
इस मामले में पहली बार रिया के पिता का बयान सार्वजनिक रूप से सामने आया. इसमें उनका दर्द साफ झलकता था.
अब तक मामले में आठ लोगों की हुई है गिरफ्तारी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआइ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सहित अन्य एजेंसियां अलग-अलग एंगह से जांच कर रही है. मामले में अब तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
शनिवार को एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में सुशांत सिंह राजपूत के कर्मचारी दीपेश सारंत को गिरफ्तार किया. इससे पूर्व रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के एक अन्य कर्मचारी सैमुअल मिरांडा को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था.
एनसीबी के मुताबिक दीपेश सावंत को ड्रग्स की खरीद और हैंडलिंग के मामले गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की जाएगी. जबकि दीपेश को अदालत में पेश किया जाएगा.




