Crime NewsKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRamgarhTOP SLIDERTop Story

रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में सड़क दुर्घटना, ट्रेलर की चपेट में कार, ट्रैक्टर समेत आए 4 वाहन, 3 की मौत, कई अन्य घायल

Ramgarh: चुटूपालू घाटी में मंगलवार को एक बड़ी सड़क दुघर्टना हुई जिसमें ब्रेक फेल होने की वजह से एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गई. इसके बाद ट्रेलर ने एक ट्रैक्टर, कार, इनोवा समेत कुल 4 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान ट्रेलर भी पलट गई. इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हैं. मृतकों में ट्रेलर के चालक और खलासी के अलावा ट्रैक्टर का चालक भी शामिल है. ट्रैक्टर चालक के शव को स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल से हटा लिया है.

बताया जा रहा है कि रांची से रामगढ़ की ओर जा रही ट्रेलर अनियंत्रित हो गई और उसने कई गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया और ट्रेलर पलट गई. इस बड़ी सड़क दुघर्टना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण जुट गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालांकि अब तक केवल दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है. वहीं इस घटना के बाद से रामगढ़- रांची NH पूरी तरह से जाम हो गया है. हालांकि रामगढ़ पुलिस राहत कार्य और ट्रैफिक को ठीक करने के प्रयास में जुटी हुई है. 3 इंटे से भी अधिक समय से लगे लंबे जाम के बाद फिलहाल एक दिशा से मार्ग को चालू किया गया है. वहीं ट्रैक्टर चालक के गांव वाले मुआवजा की मांग कर रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button