Crime NewsGiridih

गिरिडीह में गिट्टी लोड ट्रक के जरिए ले जाया जा रहा था अवैध शराब का स्टाॅक, ट्रक के पलटने पर मामले का हुआ खुलासा

Giridih: शराब तस्करों का सिडिंकेट गिरिडीह को अवैध कारोबार के लिहाज से बेहद सुरक्षित इलाकें के रुप में देखता है। इसकी बानगी शनिवार को दिखा। जब शराब के अवैध कारोबार के कारोबारियों के इशारे में गिट्टी लोड ट्रक में लोड गिट्टी केे साथ ब्रांडेड कंपनियों के शराब की पेटियां भी निकली। जानकारी के अनुसार आंखो में धूल झोंक कर गिट्टी और शराब लोड ट्रक गिरिडीह के तिसरी और गांवा के रास्ते बिहार के नवादा की और जा रहा था। लेकिन तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ के मेन रोड में गिट्टी लोड ट्रक उंची चढ़ाई नहीं चढ़ने के कारण संतुलन खो कर पलटी मार बैठा। लेकिन जब पलटा, तो ट्रक में लोड गिट्टी के साथ कई ब्रांडेड कंपनियों के शराब की पेटियां भी गिट्टी के ढेर से बाहर निकलनी शुरु हो गई। इस दौरान गिट्टी लोड ट्रक से शराब की पेटियों का निकलना शुरु हुआ, तो पेटियों से शराब के बोतल के साथ गिट्टीयों के ढेर भी सड़क पर चारों तरफ पसर गए। गिट्टी के ढेर के भीतर इंपिरियल ब्लू और ब्लैक डाॅट के बोतलों से भरी पेटियां थी। जिसे सड़क पर गिरते ही स्थानीय ग्रामीणों में लूटने की हौड़ लग गया। लेकिन कई बोतल टूट भी गए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बीएनएस डीएवी में सालाना खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

वैसे यह स्पस्ट नहीं हो पाया कि शराब असली है या नकली। लेकिन मौका मिलते ही पहले चालक और खलासी फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस भी हथिागढ़ इलाके पहुंची, और ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा। और जितने बोतल सुरक्षित बच गए थे, उन्हें जब्त कर ट्रक समेत तिसरी थाना पहुंचाया गया। चालक के भागने के कारण यह पता नहीं चल पाया कि गिट्टी लोड ट्रक का मालिक कौन था, और गिट्टी के ढेर में लोड शराब की पेटियों को किसके इशारे पर रखा गया था। लेकिन पुलिस का दावा है कि ट्रक में गिट्टी को लोड करने से पहले दोनों कंपनियों के शराब को लोड किया गया था। जिसे डोंरडा के रास्ते तिसरी और गांवा थाना इलाके से हो कर नवादा पहुंचाया जाना था। लेकिन तिसरी के हथियागढ़ इलाके में उंचाई अधिक होने के कारण ट्रक संतुलन खो कर पलटा, जिसे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Related Articles

Back to top button