
Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिवटी की पहुंच को लेकर मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे और संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग शेखर जमुआर ने बैठक की. बैठक में मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी मतदान केंद्रोंए विशेषकर Shadow Area में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करायें, ताकि वहां से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके. उन्होंने कहा कि अगर Shadow Area में इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर किसी तरह की तकनीकी परेशानी आती है, तो उसे तत्काल दूर करें.
इसे भी पढ़ें- पलामू: आठ साल पुराने मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का कोर्ट में सरेंडर, मिली जमानत
बैठक में जमुआर ने कहा कि हर मतदान केंद्र नेटवर्क कवरेज के अंतर्गत आना चाहिए, ताकि वहां से सीधा संपर्क स्थापित कर राज्यभर में बनाये गये सभी मतदान केंद्र के सिलसिले में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेने के अतिरिक्त कोई परेशानी हो, तो उसका समाधान किया जायेगा. बैठक में संजय कुमार, अवर सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रिलायंस जियो के अशोक प्रसाद और राजीव रंजन तथा एयरटेल के रोहित उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- सी-विजिल ऐप से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने के 10 मिनट के अंदर स्पॉट पर पहुंचेगी टीम, मिली…




